मुंबई, 11 जून। एंटी टेरेरिस्ट स्कॉड (एटीएस ) टीम ने मुंबई में फर्जी दस्तावेज की मदद से लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस इन चारों को फर्जी दस्तावेज बनवाने में मदद करने वाले शख्स की तलाश कर रही है।
एटीएस सूत्रों के अनुसार एटीएस की जुहू टीम को लोकसभा चुनाव में कुछ बांग्लादेशियों द्वारा मतदान करने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर एटीएस टीम ने रियाज़ हुसैन शेख (33 वर्ष) को अंधेरी से, सुल्तान सिद्दिकी शेख (54 वर्ष) को मालाड मालवणी से, इब्राहिम शफीउल्लाह शेख (46 वर्ष) को माहुल गांव और फारूक उस्मान गनी शेख (39 वर्ष) को जोगेश्वरी से गिरफ्तार किया है। एटीएस ने इन चारों बांग्लादेशियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 465, 468, 471, 34 और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 12 (1ए) के तहत मामला दर्ज किया है।
अब तक की जांच में इन लोगों को फर्जी दस्तावेज मुहैया करवाने वाले एक आरोपित की तलाश जारी है। यह भी जानकारी मिली है कि 5 अन्य बांग्लादेशियों के फर्जी दस्तावेज बनाए गए हैं। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।
Breaking News
- श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के फर्स्ट लॉन्च पैड (FLP) से सुबह 10:17 बजे IST पर लॉन्च हुआ।
- सर्दियों में मूली खाने का सही तरीके, समय और मात्रा को जानना भी जरूरी है, ताकि इसके स्वास्थ्य लाभ पूरी तरह मिल सकें।
- साउथ सुपरस्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' सिनेमाघरों में रिलीज के बाद दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
- क्षेत्र के विकास और बंदरगाहों के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है महायुति सरकार : नितेश राणे |
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में आयजित विभिन्न कार्यक्रमाें में शामिल होंगे।
- ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली भारत सीरीज़ के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेंगी |
- अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे।
- 'बलोचिस्तान में पाकिस्तान की सेना के काफिले पर हमला कर छह जवान मारे'- बीएलएफ का दावा
- ओली को अपने गढ़ में बालेन से मिल सकती है चुनौती
- प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेरक श्लोक उद्धृत कर युवाओं को दिया संदेश
मुंबई: लोस चुनाव में मतदान करने वाले 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार








