Breaking News

इतिहास के पन्नों में 01 सितम्बर : एलआईसी की स्थापना और भारतीय मानक समय का अंगीकरण


देश 31 August 2025
post

इतिहास के पन्नों में 01 सितम्बर : एलआईसी की स्थापना और भारतीय मानक समय का अंगीकरण

इतिहास के पन्नों में 01 सितम्बर को काफी महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन दो प्रमुख घटनाएं घटीं, जिनका देश की आर्थिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ा। इसी दिन भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई और भारतीय मानक समय (आईएसटी) का अंगीकरण हुआ।

01 सितंबर 1947 को देश ने आधिकारिक रूप से भारतीय मानक समय (आईएसटी) को अपनाया। इससे पहले अलग-अलग प्रांतों और शहरों में अलग-अलग समय प्रणालियां लागू थीं, जिससे भ्रम की स्थिति रहती थी। ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) से साढ़े पांच घंटे आगे का समय भारत का मानक समय निर्धारित किया गया, जो इलाहाबाद के निकट 82.5° पूर्व देशांतर रेखा पर आधारित है।

1956 में आज के दिन भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना की गई। इसका उद्देश्य जीवन बीमा क्षेत्र को संगठित करना और जनता को एक सुरक्षित वित्तीय व्यवस्था प्रदान करना था। उस समय सरकार ने लगभग 245 निजी बीमा कंपनियों का विलय करके एलआईसी का गठन किया। आज एलआईसी देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है, जो करोड़ों पॉलिसीधारकों को सेवाएँ प्रदान कर रही है।

अन्य अहम घटनाएंः

1804 - जर्मन खगोलशास्त्री कार्ल लुडविग हार्डिंग ने क्षुद्रग्रह जूनो की खोज की।

1939 - जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण, जिससे द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई।

1947 - भारतीय मानक समय (आईएसटी) को अपनाया गया।

1956 - भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।

1956- राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।

1962 - महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी।

1964 - इंडियन ऑयल रिफाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।

1969 - मुअम्मर गद्दाफी लीबिया के शासक बने।

1985 - आरएमएस टाइटेनिक का मलबा खोजा गया।

1994 - उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।

1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एम.सी. मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।

1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।

2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।

2003 - लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।

2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।

2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।

2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयॉर्क में निधन।

2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।

2008 - वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।

2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।

2009- वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।

2009 - सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया।

2009 - लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।

जन्मः

1886 - के.पी. केशव मेनन - मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक।

1895 - चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार- भारतीय संगीतकार।

1896 - भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद - प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक।

1901 - लक्ष्मी नारायण उपाध्याय - जाने-माने भूगोलवेत्ता।

1908 - के.एन. सिंह - भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता।

1909 - फादर कामिल बुल्के - प्रसिद्ध साहित्यकार।

1921 - ललई सिंह यादव - सामाजिक कार्यकर्ता।

1921 - माधव मंत्री - भारतीय क्रिकेटर।

1923 - हबीब तनवीर - मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता।

1926 - विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1927 - राही मासूम रजा - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी प्रसिद्ध साहित्यकार।

1930 - चार्ल्स कोरिया - भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक।

1931 - शिवाजीराव निलंगेकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ।

1933 - दुष्यंत कुमार - हिन्दी के कवि और गजलकार।

1947 - पी. ए. संगमा - भारत के राजनीतिज्ञों में से एक।

1949 - राधा मोहन सिंह - भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री।

1952 - राजकुमार रंजन सिंह - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।

1959 - नंदन बाल - भारतीय टेनिस कोच और पूर्व पेशेवर खिलाड़ी।

1966 - सोनम वांगचुक - भारतीय इंजीनियर और शिक्षा सुधारक।

1970 - पद्मा लक्ष्मी- भारतीय अभिनेत्री।

1973 - राम कपूर, भारतीय अभिनेता।

1977 - आमिर अली, भारतीय टेलीविजन अभिनेता।

1982 - यामिनी रेड्डी - भारत की शास्त्रीय नृत्यांगना।

निधनः

1574 - गुरु अमरदास - सिक्खों के तीसरे गुरु।

1942 - वैकटा रेड्डी नायडू - एक शिक्षक, अधिवक्ता।

2018 - तरुण सागर - जैन धर्म मुनि।

महत्वपूर्ण दिवस और अवसरः

गुटनिरपेक्ष दिवस

राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)

You might also like!


RAIPUR WEATHER