तेहरान, 28 मार्च। ईरान के सशस्त्र बलों ने अमेरिका के छह सामरिक जहाजों को निशाना बनाया है। दावा किया गया है कि इस हमले में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। ईरान ने इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों और कद्र 380 क्रूज मिसाइलों का उपयोग किया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जनसंपर्क कार्यालय ने शुक्रवार देररात जारी बयान में यह जानकारी दी।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से संबद्ध अर्ध सरकारी न्यूज एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के तहत ईरानी बलों का 84वां हमला है। आईआरजीसी की नौसेना ने अल-शुवैख बंदरगाह और दुबई के समुद्र तटों और बंदरगाह पर अमेरिकी-इजराइली सेना के खिलाफ सटीक हमले किए। हमले में अमेरिकी सैनिक मारे गए। उनके सामरिक उपकरण नष्ट हो गए।
आईआरजीसी के बयान के अनुसार, इस हमले को बैलिस्टिक मिसाइलों और कद्र 380 क्रूज मिसाइलों का उपयोग किया गया। अल-शुवैख बंदरगाह पर अमेरिका के छह लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) जहाजों को निशाना बनाया गया। इन लड़ाकू जहाजों में से तीन हमले के बाद डूब गए और बाकी जल रहे हैं। इसके साथ ही, समुद्र तट और दुबई के एक होटल में मौजूद अमेरिकी ड्रोन यूनिट के सैनिकों को ड्रोन से निशाना बनाया गया।
Breaking News
- NASA का शेयर किया गया आर्टेमिस II फूड प्लान ओरियन स्पेसक्राफ्ट के अंदर की रोज़मर्रा की ज़िंदगी की एक झलक दिखाता है
- टॉप 7 रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक्स जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं
- बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।
- श्रीमती रूबल अग्रवाल ने कोंकण संभाग आयुक्त का पद संभाला |
- मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे
- चार बार की विश्व चैंपियन इटली राष्ट्रीय फुटबॉल टीम एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही है।
- कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें लागू
- बांग्लादेश में संवैधानिक सुधारों पर सरकार और विपक्ष में विश्वास का संकट |
- असमः गोगामुख और बिश्वनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी जनसभा आज
- नई झुग्गियों पर "नेत्रम" से लगेगी रोक
ईरान ने अमेरिका के छह सामरिक जहाजों पर दागी मिसाइलें, तीन समुद्र में डूबे, तीन में लगी आग |







