Breaking News

असमः गोगामुख और बिश्वनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी जनसभा आज


देश 01 April 2026
post

असमः गोगामुख और बिश्वनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी जनसभा आज

डिब्रूगढ़ (असम), 01 अप्रैल । असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर पूरे राज्य में चुनाव प्रचार अभियान पूरे जोरों पर है। आगामी 9 अप्रैल को राज्य की 126 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान के प्रति जनता में शासक और विपक्षी दोनों पूरे जोरशोर से अपना प्रचार अभियान चला रहे हैं।

राज्य में सत्ताधारी पार्टी भाजपा के शीर्ष नेताओं का लगातार प्रचार अभियान जारी है। इस बीच केंद्रीयमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह के चुनावी प्रचार के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज धेमाजी के गोगामुख और बिश्वनाथ में दो चुनावी जनसभाओं में हिस्सा लेंगे।


उल्लेखनीय है कि चुनावी प्रचार अभियान में भाग लेने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार रात डिब्रूगढ़ में उपस्थित हुए। रात 8ः40 बजे मोदी मोहनबाड़ी हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद प्रधानमंत्री विशाल काफिले के साथ मोहनबाड़ी हवाई अड्डे से मनोहारी रिजॉर्ट की ओर रवाना हुए। मोदी ने रात मनोहारी रिजॉर्ट में बिताई।


आज गोगामुख में सुबह 11 बजे एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी। सुबह 10ः15 बजे हेलीकॉप्टर से गोगामुख के लिए रवाना होंगे। धेमाजी और लखीमपुर जिले के उम्मीदवारों के लिए चुनावी प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री भाजपा उम्मीदवार डॉ. रनोज पेगू और नव कुमार दलै के लिए प्रचार करेंगे।


प्रधानमंत्री मोदी गोगामुख से बिश्वनाथ जाएंगे। बिश्वनाथ में दोपहर एक बजे चुनावी सभा में शामिल होंगे। बिश्वनाथ जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः बिश्वनाथ, बिहाली और गहपुर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार रंजीत दत्त, पल्लवलोचन दास और उत्पल बोरा के साथ चुनाव प्रचार करेंगे।


इस बीच बिहाली के कूलागुरी मैदान में इस प्रचार सभा के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बिहाली के विधायक दिगंत घाटवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा में लगभग 70 हजार लोगों के उपस्थित रहने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के आगमन से भाजपा नेता और कार्यकर्ता काफी आशान्वित हैं। इसी के साथ प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बिश्वनाथ जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER