Breaking News

भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया


व्यापार 25 April 2026
post

भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया

दिल्ली 25 अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है. साथ ही इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया. RBI अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट भी जाएगा. पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऑफिशियल पोर्टल पर एक बैनर लिस्ट है. बैनर पर बताया है कि जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित है. साथ ही सभी के डिपॉजिट लौटाने के लिए पर्याप्त फंड है. Paytm पेमेंट्स बैंक और RBI की तरफ से कहा जा चुका है कि लोगों की रकम वापस कर दी जाएगी. हालांकि पेटीएम पोर्टल पर रुपये लौटाने का प्रोसेस अभी नोटिस में नहीं बताया है. जल्द ही कंपनी इसके बारे में डिटेल्स शेयर करेगी.

RBI द्वारा लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद Paytm Payments Bank एक बैंक की तरह काम नहीं कर पाएगा. नए ट्रांजैक्शन और बैंकिंग सर्विस नहीं दे जाएगा. RBI द्वारा Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल करने के पीछे कुछ खास वजह रही हैं, जिसमें बैंक का काम सही तरीके से नहीं चल रहा था. खाताधारकों के हित को खतरा था, मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं और शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था. RBI इससे पहले भी Paytm पेमेंट्स बैंक को लेकर सख्ती बरत चुका है. 2022 में नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लग चुकी है और 2024 में खाते में पैसा डालने पर भी रोक लग चुकी है. इसके बाद पेटीएम फास्टैग भी प्रभावित हुए हैं. पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक ऐप दोनों ही अलग-अलग है. RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल किया है. अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक एक बैंक के रूप में काम नहीं कर पाएगा. हालांकि पेटीएम ऐप अभी भी अपना काम करता रहेगा. Paytm की पेरेंटल कंपनी One 97 कम्युनिकेशन ने एक बयान जारी कर बताया है कि वह सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड से अलग है. 

You might also like!


RAIPUR WEATHER