Breaking News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को समाप्त करने नए प्रस्ताव पर चर्चा की।


विदेश 28 April 2026
post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को समाप्त करने नए प्रस्ताव पर चर्चा की।

वॉशिंगटन, 27 अप्रैल । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को समाप्त करने से जुड़े एक नए प्रस्ताव पर अपने शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ चर्चा की। यह जानकारी व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दी।

लेविट ने बताया कि प्रस्ताव में हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बाद में बातचीत करने का सुझाव शामिल है। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव पर प्रशासन की कोई स्पष्ट राय देने से इनकार किया और कहा कि इस पर अभी केवल प्रारंभिक चर्चा हुई है।

उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगी कि इस पर विचार किया जा रहा है। बस इतना कह सकती हूं कि आज सुबह इस विषय पर चर्चा हुई है। इस पर अंतिम टिप्पणी राष्ट्रपति स्वयं करेंगे।”

लेविट के मुताबिक, ट्रम्प की प्राथमिक मांगें पहले की तरह ही बनी हुई हैं। इनमें हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तेल परिवहन को सुचारु रूप से बहाल करना और ईरान द्वारा अपने संवर्धित यूरेनियम को सौंपना शामिल है।

यह प्रस्ताव ऐसे समय में सामने आया है जब क्षेत्र में तनाव चरम पर है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है, जहां किसी भी तरह की बाधा का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर पड़ता है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह प्रस्ताव औपचारिक वार्ता का हिस्सा बनेगा या नहीं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस पर और स्पष्टता सामने आ सकती है, जब राष्ट्रपति स्वयं इस मुद्दे पर अपना रुख सार्वजनिक करेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER