Breaking News

आईपीएल 2026 : एसआरएचने एक रोमांचक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में एमआ) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।


खेल 30 April 2026
post

आईपीएल 2026 : एसआरएचने एक रोमांचक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में एमआ) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मुंबई, 29 अप्रैल । सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने एक रोमांचक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने 244 रन का विशाल लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। टीम के लिए रयान रिकल्टन ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए नाबाद 123 रन बनाए। उनके अलावा विल जैक्स ने 46 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 31 रन का योगदान दिया।

सनराइजर्स के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट झटके। ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक विकेट मिला। कप्तान पैट कमिंस को कोई विकेट नहीं मिला।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत विस्फोटक रही। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में ही मुंबई के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। हेड ने 30 गेंदों में 76 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि अभिषेक ने 45 रन बनाकर मजबूत नींव रखी।

मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 65 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। उन्होंने तेजी से रन बनाते हुए मैच का रुख पूरी तरह हैदराबाद के पक्ष में कर दिया।

मुंबई की ओर से गेंदबाजी में कोई खास असर नहीं दिखा, जिससे इतना बड़ा स्कोर भी बचाया नहीं जा सका। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस को इस सीजन की छठी हार झेलनी पड़ी, जबकि वानखेड़े में यह उनकी चौथी हार रही।

यह मुकाबला IPL इतिहास के सबसे बेहतरीन रनचेज में शामिल हो गया, जहां 240 से अधिक का लक्ष्य भी सुरक्षित साबित नहीं हुआ। हैदराबाद की इस जीत ने टी20 क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी का नया मानक स्थापित किया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER