रायपुर 09 मई । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री साय आज शनिवार काे सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के संगठन के कई पदाधिकारी भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का दौरा एक दिवसीय रहेगा और वे देर शाम तक रायपुर लौटेंगे।







