Breaking News

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला।


व्यापार 12 May 2026
post

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला।

नई दिल्ली, 12 मई।  हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बााजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दिखी रही है। सेंसेक्स में 768 अंकों की गिरावट है, जबकि निफ्टी में 210 अंकों की गिरावट है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 768.84 अंक यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 75,246.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 210.05 अंक यानी 0.88 फीसदी फिसलकर 23,605.80 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार विदेशी फंड्स की लगातार हो रही निकासी और अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता पर छाए संकट ने निवेशकों के भरोसे को कमजोर कर दिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव एवं समझौते की उम्मीदें धूमिल होने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। वहीं, भारतीय मुद्रा रुपया आज शुरुआती कारोबार में 35 पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 95.63 पर पहुंच गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 360 अंक की गिरावट के साथ 23,815 पर बंद हुआ था।

You might also like!


RAIPUR WEATHER