Breaking News

सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया


मनोरंजन 19 May 2026
post

सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया

सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया था। अभिनेता ने लिखा था कि खुद के साथ रहने के दो तरीके होते हैं, 'अकेले' और 'तन्हा'। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और फैंस सलमान की मानसिक स्थिति को लेकर अटकलें लगाने लगे। बढ़ती चर्चाओं के बीच अब अभिनेता ने खुद सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी है।

सलमान ने एक्स पर नई पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "अरे यार, मैं अपने बारे में कोई बात नहीं कर रहा था। जब मेरे पास इतना बड़ा और शानदार परिवार और दोस्त हैं तो मैं अकेला कैसे हो सकता हूं। आप लोगों की दुआओं और प्यार के साथ मैं अकेला नहीं हो सकता, वरना मैं सबसे बड़ा नाशुक्रा साबित होऊंगा।" उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि कभी-कभी लोगों के बीच रहकर थकान हो जाती है, इसलिए उन्हें थोड़ा वक्त चाहिए होता है।

अभिनेता ने यह भी बताया कि उनकी पिछली पोस्ट को लेकर उनकी मां भी परेशान हो गई थीं। सलमान ने लिखा, "इस बार कोई फोटो नहीं डाली तो ब्रेकिंग न्यूज बना दिया। मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा? चिल मारो यार।" सलमान की इस सफाई के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म 'एसवीसी63' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER