रायपुर 23 मई । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार काे दिल्ली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय आज रात्रि लगभग 9:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे पार्टी हाईकमान के साथ भी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। वह रात्रि विश्राम दिल्ली में ही करेंगे।







