Breaking News

अनाज वितरण टेंडर पर अंजलि दमानिया का बयान


शहर 29 May 2026
post

अनाज वितरण टेंडर पर अंजलि दमानिया का बयान

मुंबई 29 मई: सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने गंभीरआरोप लगाया है कि राशन अनाज ट्रांसपोर्ट के 4,500 करोड़ रुपये के ठेके में बड़ा प्रतिशतमांगा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 26 सालों से एक ही कंपनियों कोबार-बार अनाज परिवहन के ठेके दिए जा रहे हैं और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता कीकमी है। दमानिया ने गुरुवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्क ऑर्डर जारी करने पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद कुछ अधिकारी जल्दबाजी में वर्क ऑर्डर जारी करनेकी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के पीछे बड़े वित्तीय लेनदेनका संदेह है। सिर्फ हिस्सा मांगने के लिए फैसले लिए जा रहे हैं। अंजलि दमानिया ने मांग की है कि राज्य सरकार तुरंतसंबंधित टेंडर प्रक्रिया को रद्द करे और पूरी जांच करे। अनाज परिवहन जैसे ज़रूरीकाम में कुछ कंपनियों का दबदबा इस प्रक्रिया में रुकावट डाल रहा है। दमानिया केआरोपों ने फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER