Breaking News

जम्मू-कश्मीर का गौरव-मोहित बने सबसे कम उम्र के एवरेस्ट विजेता, जसरोटा विधायक ने किया सम्मानित


देश 30 May 2026
post

जम्मू-कश्मीर का गौरव-मोहित बने सबसे कम उम्र के एवरेस्ट विजेता, जसरोटा विधायक ने किया सम्मानित

कठुआ, 30 मई । जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के गांव गंडियाल पंचायत कीढियां गंडियाल के निवासी मोहित ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 18 मई 2025 को उन्होंने सफलतापूर्वक एवरेस्ट शिखर पर पहुंचकर क्षेत्र के सबसे कम उम्र के एवरेस्ट विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

इस बीच जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने भी मोहित को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मोहित की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और आने वाली पीढ़ी को बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। जसरोटिया ने बताया कि मोहित का पर्वतारोहण सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने माउंट कांग यात्जे-2, माउंट लोबुचे, माउंट रेनॉक, माउंट अबी गामिन सहित कई कठिन हिमालयी चोटियों को सफलतापूर्वक फतह किया है। वे दार्जिलिंग स्थित हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट से प्रमाणित पर्वतारोही हैं तथा सियाचिन स्थित आर्मी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें ‘डुग्गर गौरव एडवेंचर अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया है।

मोहित को देश के शीर्ष नेतृत्व और रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें एयर चीफ, रक्षा मंत्री, आर्मी चीफ, नेवल चीफ और मुख्यमंत्री शामिल हैं द्वारा भी सम्मान और सराहना मिल चुकी है। उनकी मेहनत, साहस और समर्पण आज देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER