मुंबई 02 जून: अन्न व औषधि विभाग (एफडीए) ने गुटखा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पूरे राज्य में छापेमारी करके 32 आरोपियों को गिरफतार किया गया है। कुल 26 जगहें सील की गई हैं और लाखों का माल ज़ब्त किया गया है। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर पूरे राज्य में अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिनों में एफडीए अधिकारियों ने मुंबई, कोंकण, पुणे, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर, अमरावती विभाग में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला बेचने वालों व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसमें कोंकण विभाग में 16 जगहों पर कार्रवाई की गई और 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई में 1 जगह पर कार्रवाई की गई और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुणे में 3 जगहों पर कार्रवाई की गई और 2 लोग गिरफ्तार हुए। नासिक में 2 जगहों पर कार्रवाई की गई और 2 लोग गिरफ्तार किए गए। छत्रपति संभाजीनगर में 11 जगहों पर कार्रवाई की गई और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह अमरावती में 3 जगहों पर कार्रवाई की गई और 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर दर्ज कर कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी जगहों से 12 लाख 16 हजार 965 रुपये का सामान जब्त किया गया है। एफडीए आयुक्त मुंढे ने लोगों से मिलावटखोरों और प्रतिबंधित गुटखा विक्रेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की अपील की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।
Breaking News
- मप्र सरकार 48.32 लाख लोगों को देगी जमीन की निशुल्क रजिस्ट्री, विकास कार्यों के लिए 21,485 करोड़ रुपये स्वीकृत
- ईडी ने फेमा उल्लंघन मामले में वेदांता समूह के परिसरों पर की छापेमारी
- नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह विपक्षी दलों के माफी मांगने और बयान वापस लेने की मांग को ठुकराते हुए अपनी बात पर कायम हैं।
- रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर देश के अन्य हिस्सों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए।
- गाय और भैंस के घी में क्या फ़र्क है? गाय के घी और भैंस के घी दोनों के अपने-अपने फ़ायदे हैं।
- सुरों की दुनिया को अलविदा: सुमन कल्याणपुर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
- फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म 'बूंग' ने न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शानदार सफलता
- गुटखा विक्रेताओं पर छापा, 32 गिरफ्तार और 26 दुकानें सील
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे के दूसरे दिन कांकेर में विकास और सुशासन तिहार को लेकर अहम बैठकें करेंगे।
- नॉर्वे शतरंज 2026 के सातवें दौर में रोमांच चरम पर रहा।
गुटखा विक्रेताओं पर छापा, 32 गिरफ्तार और 26 दुकानें सील







