नई दिल्ली, 03 जून । पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोलियम उत्पादों की बचत की अपील पर बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी किशन रेड्डी एक ही कार से (कार पूलिंग करके) कैबिनेट बैठक में पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीआर पाटिल, जी किशन रेड्डी और उन्होंने कार पूलिंग करके यात्रा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश से अनावश्यक पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने का आह्वान किया है और इस पर देशभर में अमल किया जा रहा है। मंत्रिमंडल के सहयोगी होने के नाते उन्होंने भी कार पूलिंग का निर्णय लिया।
चौहान ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में यह आवश्यक है कि पेट्रोल और डीजल की अनावश्यक खपत को कम किया जाए। जितना संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए और ऊर्जा बचत के उपायों को अपनाना चाहिए।







