Breaking News

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा


शहर 03 June 2026
post

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा

मुंबई, 03 जून । महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति ने बुधवार काे विधान परिषद चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों के नामाें की घाेषणा की। रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से अनिकेत सुनील तटकरे और नागपुर से डॉ. राजीव भास्करराव पोतदार उम्मीदवार बनाया गया है।

बुधवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने इस बारे में घोषणा की। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता सुनील तटकरे और शिवसेना के सांसद राहुल शेवाले उपस्थित थे।

रविंद्र चव्हाण ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में सीटों के बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 4 जून तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है और कुछ स्थानों पर हुई बगावत को महायुति ने रोकने में सफलता हासिल की है।

स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्रों में नगरसेवक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मतदान करते हैं। इस चुनाव में प्रथम वरीयता के मत का विशेष महत्व होने के कारण मतदाताओं से अपील की गई कि वे महायुति के आधिकारिक उम्मीदवारों को ही प्रथम वरीयता का वोट दें।

चव्हाण ने विश्वास व्यक्त किया कि महायुति के सभी 17 उम्मीदवार विजयी होंगे। उन्होंने असंतुष्ट कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे निर्दलीय नामांकन वापस ले लें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यकर्ताओं पर विभिन्न निगमों और समितियों में विचार किया जाएगा।

महायुति के घोषित उम्मीदवार :-• नागपुर – डॉ. राजीव भास्करराव पोतदार

• भंडारा-गोंदिया – अविनाश आनंदराव ब्राह्मणकर

• वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली – अरुण हनुमंत लखानी

• अमरावती – प्रवीण रामचंद्र पोटे

• सोलापुर – राजेंद्र विठ्ठल राऊत

• अहमदनगर (अहिल्यानगर) – प्राजक्त प्रसादराव तनपुरे

• जलगांव – नंदकिशोर भागवत महाजन

• सांगली-सातारा – धैर्यशील ज्ञानदेव कदम

• नांदेड़ – अमरनाथ अनंतराव राजुरकर

• धाराशिव (उस्मानाबाद)-लातूर-बीड़ – बसवराज माधवराव पाटील

• छत्रपति संभाजीनगर-जालना – सुहास त्र्यंबकराव शिरसाट

• ठाणे – रविंद्र सदानंद फाटक

• यवतमाल – दुष्यंत सतीश चतुर्वेदी

• परभणी-हिंगोली – सैयद शेरगुल खान

• नासिक – नरेंद्र बेकाजी दराडे

• रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग – अनिकेत सुनील तटकरे

• पुणे – विक्रम संजय काकड़े

उम्मीदवार सूची जारी करने के साथ ही चव्हाण ने कहा की, महायुति के तीनों दलों के नेताओं के हस्ताक्षर वाला आधिकारिक पत्र जल्द ही जारी किया जाएगा। वहीं, उन्होने स्पष्ट किया कि महायुति ने सभी 17 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER