मुंबई,04 जून । राज्य के पालघर जिले में तहसील वसई में वसई विरार मनपा में सातीवाली विभाग के संपत्ति कर तथा वृक्ष प्राधिकरण में लिपिक दिलीप लक्ष्मण लोखंडे को ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो ने दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो पुलिस निरीक्षक संतोष नावलगी ने आज बताया कि शिकायतकर्ता के स्वामित्व की जगह पर राठौड़ नामक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर पेड़ पौधे लगाए थे।इसके बाद शिकायतकर्ता ने अतिक्रमण करने पर नोटिस देकर संबंधित वसई विरार मनपा लिपिक दिलीप लक्ष्मण लोखंडे से संपर्क करने पर उन्होंने कार्यवाही करने के लिए दस हजार रुपए मांगे थे।इसके बाद शिकायतकर्ता ने 27मई 2026को ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो को इसके बारे में शिकायत दर्ज कराई थी।इधर ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो द्वारा 28 मई को की गई जांच में इसे सही पाया था।इसके बाद जब 02 जून 2026को वसई विरार मनपा लिपिक दिलीप लक्ष्मण लोखंडे शिकायतकर्ता से मांगी गई रिश्वत की राशि दस हजार रुपए स्वीकार कर रहे थे, ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए।यह कार्यवाही ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील के मार्ग दर्शन में की गई।
Breaking News
- सिंगपुर में जल्द शुरू होगी बैंकिंग सुविधा, आदिवासी अंचल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
- ठाणे में मैंग्रोव का बचाता कंदलवन विभाग का लोह कवच
- एतिहासिक ठाणे जेल की तोपों को मिला नया रूप
- राकांपा एसपी के अध्यक्ष शरद पवार से मिले दिलीप वलसे पाटिल, चर्चा गरमाई
- जनजातीय क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिख रहे बहुद्देश्यीय केंद्र, ग्राम मड़वा पथरा में कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
- कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पूर्व आईएएस अधिकारी बी.के.एस. रे के निधन पर शोक व्यक्त किया
- आईसीसी प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश दौरे में शासन और चुनावी मामलों पर हितधारकों से की चर्चा
- तेल अवीव और बेरूत ने संघर्ष विराम को फिर से शुरू करने और लेबनान के अंदर कई बफर जोन बनाने पर सहमति जताई ।
- सेनाओं को सालाना खरीद के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय शक्तियां मिलीं
- बलोचिस्तान में पाकिस्तान की सेना ने हमले करने शुरू कर दिए।
वसई -विरार मनपा लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार







