Breaking News

भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।


खेल 08 June 2026
post

भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

न्यू चंडीगढ़, 08 जून । भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेले जा रहे मुकाबले में मानव सुथार ने छह विकेट लेकर अपने करियर की यादगार शुरुआत की।

मानव सुथार ने अपनी पहली पारी में 22 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह पदार्पण मुकाबले में पांच विकेट लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज और ऐसा करने वाले सातवें भारतीय स्पिनर बन गए। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 28 रन का योगदान दिया।

यह प्रदर्शन भारतीय गेंदबाजों के लिए पदार्पण मुकाबलों में संयुक्त रूप से दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी बन गया।

पदार्पण मुकाबलों में भारतीय गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन:

1. नरेंद्र हिरवानी — 61 रन देकर 8 विकेट, वेस्टइंडीज के खिलाफ, चेन्नई (1988)

2. नरेंद्र हिरवानी — 75 रन देकर 8 विकेट, वेस्टइंडीज के खिलाफ, चेन्नई (1988)

3. मानव सुथार — 33 रन देकर 6 विकेट, अफगानिस्तान के खिलाफ, न्यू चंडीगढ़ (2026)

4. रविचंद्रन अश्विन — 47 रन देकर 6 विकेट, वेस्टइंडीज के खिलाफ, दिल्ली (2011)

5. सैयद आबिद अली — 55 रन देकर 6 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, एडिलेड (1967)

6. दिलीप दोशी — 103 रन देकर 6 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, चेन्नई (1979)।

You might also like!


RAIPUR WEATHER