Breaking News

एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप जीतने पर अन्नपूर्णा देवी ने दी भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बधाई


देश 08 June 2026
post

एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप जीतने पर अन्नपूर्णा देवी ने दी भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बधाई

नई दिल्ली, 08 जून । केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एसएएफएफ महिला चैम्पियनशिप 2026 का खिताब जीतने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बधाई दी है।

केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। हमारी महिला फुटबॉल टीम ने एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्द लाखों युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा हैं। यह विजय नारी शक्ति, समर्पण और नए भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने पूरी टीम को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER