कोलकाता, 14 जून। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के लिए एक और बड़ा झटका सामने आया है। सात बार के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को भेजते हुए कहा कि जिन राजनीतिक मूल्यों और सिद्धांतों के कारण उन्होंने पार्टी का दामन थामा था, तृणमूल कांग्रेस अब उनसे दूर होती जा रही है।
मानस भुइयां ने अपने इस्तीफे में किसी व्यक्तिगत नेता पर आरोप नहीं लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका फैसला वैचारिक कारणों से लिया गया है। मीडिया से बातचीत में रविवार को उन्होंने कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहेंगे। उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई संकेत नहीं दिया।
भुइयां पश्चिम बंगाल के अविभाजित जेएन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। कांग्रेस में रहते हुए वह प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। वर्ष 2016 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था।
तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद मानस भुइयां ने अपने क्षेत्र में पार्टी के संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में भी स्थान मिला और वह पार्टी के प्रमुख संगठनात्मक चेहरों में शामिल रहे।
उनका इस्तीफा ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस लगातार आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रही है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे संगठनात्मक स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मानस भुइयां जैसे वरिष्ठ नेता का पार्टी छोड़ना तृणमूल कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है।
Breaking News
- प्रिंस यादव मौत मामले में नेपाल पुलिस ने पांच साथियों को हिरासत में लिया
- उप्र में बढ़ रहा रिपब्लिकन पार्टी का जनाधार, शोषितों-वंचितों की आवाज बनेगी पार्टी: डॉ. रामदास आठवले
- सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने मोदी को दी बधाई
- बीजापुर : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
- विश्व रक्तदाता दिवस पर धमतरी में उमड़ी रक्तदाताओं की भीड़, 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नीस में हुआ भव्य स्वागत
- बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के सात मुखबिरों की हत्या, बीएलए ने गुप्त ठिकाने को भी उड़ाया
- चार दिवसीय चीन यात्रा पर बीजिंग पहुंचे नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल
- वैश्विक ऑनलाइन योग ने रचा इतिहास, चार लाख से ज्यादा लोगों ने किया योग
- संसदीय मामलों के मंत्री रिजिजू और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने रक्तदाता दिवस' के अवसर पर रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया
ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी






.jpg)
.jpg)
.jpg)