विश्व रक्तदाता दिवस पर धमतरी में उमड़ी रक्तदाताओं की भीड़, 67 यूनिट रक्त संग्रहित
धमतरी, 14 जून । विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा धमतरी एवं शासकीय जिला अस्पताल धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ने ऐतिहासिक स्वरूप ग्रहण कर लिया। मानव सेवा और जीवन बचाने के इस महाअभियान में धमतरी जिले के चारों विकासखंडों के साथ-साथ बालोद, कांकेर, राजनांदगांव सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में रक्तदाता पहुंचे। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा का परिचय दिया। शिविर में लगभग 67 यूनिट जीवनरक्षक रक्त संग्रहित किया गया।
मुख्य समारोह में धमतरी विधायक ओंकार साहू ने ब्लड सेंटर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा मरीजों के परिजनों को पौष्टिक फलाहार के विशेष पैकेट वितरित किए। नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने भी शिविर की सराहना करते हुए रक्तदाताओं को सम्मानित किया और उनके सेवा भाव को नमन किया।
शिविर की सबसे प्रेरणादायी विशेषता यह रही कि इसमें कई वरिष्ठ और नियमित रक्तदाताओं ने भाग लिया। कुछ रक्तदाता 81वीं, 59वीं, 40वीं तथा 10वीं बार रक्तदान कर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। जैन समाज, हलबा समाज एवं सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बड़ी संख्या में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
आयोजन में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बी. एक्का (डिप्टी कलेक्टर), धमतरी एसडीएम, नगरी एसडीएम, डॉ. यू.एल. कौशिक (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला धमतरी), डॉ. आदित्य सिन्हा (प्रभारी अधिकारी, ब्लड सेंटर जिला चिकित्सालय धमतरी), बीएमओ नगरी, बीएमओ कुरुद, आकाश गिरी गोस्वामी (संगठक, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा धमतरी), मनोज साहू, सत्य प्रकाश प्रधान, दुष्यंत कुमार तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा धमतरी एवं जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने इस महाशिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों, ब्लड बैंक की तकनीकी टीम तथा स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Breaking News
- प्रिंस यादव मौत मामले में नेपाल पुलिस ने पांच साथियों को हिरासत में लिया
- उप्र में बढ़ रहा रिपब्लिकन पार्टी का जनाधार, शोषितों-वंचितों की आवाज बनेगी पार्टी: डॉ. रामदास आठवले
- सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने मोदी को दी बधाई
- बीजापुर : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
- विश्व रक्तदाता दिवस पर धमतरी में उमड़ी रक्तदाताओं की भीड़, 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नीस में हुआ भव्य स्वागत
- बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के सात मुखबिरों की हत्या, बीएलए ने गुप्त ठिकाने को भी उड़ाया
- चार दिवसीय चीन यात्रा पर बीजिंग पहुंचे नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल
- वैश्विक ऑनलाइन योग ने रचा इतिहास, चार लाख से ज्यादा लोगों ने किया योग
- संसदीय मामलों के मंत्री रिजिजू और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने रक्तदाता दिवस' के अवसर पर रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया
विश्व रक्तदाता दिवस पर धमतरी में उमड़ी रक्तदाताओं की भीड़, 67 यूनिट रक्त संग्रहित







