लखनऊ, 14 जून । रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. रामदास आठवले ने रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित सिडको भवन में पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान पार्टी के प्रदेश स्तरीय विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. आठवले ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश में पूरी ऊर्जा के साथ संघर्ष कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी समाज के शोषित, वंचित और पीड़ित वर्गों की बुलंद आवाज बनने के लिए कटिबद्ध है।
इस अवसर पर उ न्हाेंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता के सक्रिय नेतृत्व की सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आठवले ने कहा कि श्री गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है। पवन भाई गुप्ता न केवल प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच बना रहे हैं, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनमें नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। उनकी मेहनत और संगठन कौशल का ही परिणाम है कि प्रदेश के हर जिले, ब्लॉक और तहसील स्तर पर पार्टी की नींव मजबूत हो रही है।
पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र
डॉ. आठवले ने पार्टी को 'एक परिवार' बताते हुए कहा कि "यदि हम जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव स्तर पर मेहनत और लगन से काम करेंगे, तो निश्चित रूप से परिणाम सकारात्मक मिलेंगे।" उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं और लगातार जनसभाएं आयोजित करें।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि पार्टी डॉ. आठवले के विजन को धरातल पर उतारने और उत्तर प्रदेश में शोषित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। इस समीक्षा बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी और आगामी चुनौतियों का सामना एकजुट होकर करने का संकल्प लिया।
Breaking News
- प्रिंस यादव मौत मामले में नेपाल पुलिस ने पांच साथियों को हिरासत में लिया
- उप्र में बढ़ रहा रिपब्लिकन पार्टी का जनाधार, शोषितों-वंचितों की आवाज बनेगी पार्टी: डॉ. रामदास आठवले
- सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने मोदी को दी बधाई
- बीजापुर : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
- विश्व रक्तदाता दिवस पर धमतरी में उमड़ी रक्तदाताओं की भीड़, 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नीस में हुआ भव्य स्वागत
- बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के सात मुखबिरों की हत्या, बीएलए ने गुप्त ठिकाने को भी उड़ाया
- चार दिवसीय चीन यात्रा पर बीजिंग पहुंचे नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल
- वैश्विक ऑनलाइन योग ने रचा इतिहास, चार लाख से ज्यादा लोगों ने किया योग
- संसदीय मामलों के मंत्री रिजिजू और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने रक्तदाता दिवस' के अवसर पर रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया
उप्र में बढ़ रहा रिपब्लिकन पार्टी का जनाधार, शोषितों-वंचितों की आवाज बनेगी पार्टी: डॉ. रामदास आठवले





.jpg)
.jpg)
.jpg)