Breaking News

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े


देश 16 June 2026
post

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े

गुरुग्राम (हरियाणा), 16 जून। राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। सभी के पास बांग्लादेश की नागरिकता के दस्तावेज मिले हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस अब कानूनी प्रक्रिया के तहत इन्हें डिपोर्ट करेगी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) हितेश यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर की गई। टीम ने गुरुग्राम की विभिन्न निर्माणाधीन साइट्स और झुग्गियों में छापेमारी कर संदिग्धों की पहचान और नागरिकता सत्यापित की। जांच में सामने आया कि ये सभी लोग कालियागंज बॉर्डर से बांग्लादेशी एजेंट की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे और मजदूर बनकर रहने लगे।

पुलिस उपायुक्त हितेश यादव ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों और होटल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत लोगों का पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं। उन्होंने आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER