Breaking News

राष्ट्रपति "आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण" विषय पर आयोजित महासम्मेलन बैतूल में शामिल होंगी।


देश 18 June 2026
post

राष्ट्रपति "आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण" विषय पर आयोजित महासम्मेलन बैतूल में शामिल होंगी।

बैतूल, 18 जून । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास पर हैं। वे गुरुवार को बैतूल पहुंच गईं हैं। राष्ट्रपति यहां "आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण" विषय पर आयोजित महासम्मेलन में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से इंदौर पहुंचीं। यहां देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इंदौर एयरपोर्ट से हेलिकाप्टर से राष्ट्रपति सीधे बैतूल के लिए रवाना हुईं।

राष्ट्रपति सुबह करीब 11 बजे बैतूल के मिलानपुर टोल नाका स्थित हेलीपैड पहुंचीं, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला कार्यक्रम स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के लिए रवाना हुआ।

राष्ट्रपति का काफिला मिलानपुर हेलीपैड से भारत भारती, सोनाघाटी फॉरेस्ट बैरियर, चक्कर रोड, कोतवाली चौक, गणेश मंदिर, कॉलेज चौक और पुलिस कंट्रोल रूम मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंच गया है। राष्ट्रपति बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में "आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण" विषय पर आयोजित महासम्मेलन में मुख्य अतिथित के रूप में शामिल होंगी। महासम्मेलन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके और विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER