Breaking News

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 22 से 25 जून तक मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे।


देश 22 June 2026
post

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 22 से 25 जून तक मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

नई दिल्ली, 22 जून । विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 22 से 25 जून तक मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने साेमवार काे इसकी जानकारी दी।

विदेश मंत्री 22 और 23 जून को मंगोलिया की यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान, वे मंगोलियाई नेतृत्व से मिलेंगे और अपनी समकक्ष विदेश मंत्री बी. बटसेत्सेग के साथ बातचीत करेंगे।

इसके अलावा, 24 और 25 जून को दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान वे दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ बातचीत करेंगे। वे 25 जून को जेजू में 'शांति और समृद्धि के लिए जेजू फोरम' में मुख्य भाषण भी देंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER