Breaking News

प्रयागराज के त्रिपुरेश एमपीसीएल में बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट


खेल 27 June 2026
post

प्रयागराज के त्रिपुरेश एमपीसीएल में बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट

प्रयागराज, 27 जून । स्थानीय युवा क्रिकेटर त्रिपुरेश सिंह मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टी-20 क्रिकेट प्रीमियर लीग में मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए हैं।

यह जानकारी खेल मीडिया प्रभारी खुर्शीद राइन ने शनिवार को देते हुए बताया कि इंदौर में शुक्रवार रात खेले गए फाइनल में उन्होंने चंबल घड़ियाल्स की ओर से खेलते हुए 24 गेंद पर नाबाद 43 रन बनाए और एक विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता। फाइनल में चंबल घड़ियाल्स ने रॉयल नीमार ईगल्स को 31 रन से हराया।

सलोरी निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र त्रिपुरेश ने क्रिकेट का प्रशिक्षण ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मैदान पर बीसीसीआई लेवल-वन कोच विवेक सिंह से प्राप्त किया है। दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज एवं मध्यक्रम के उपयोगी बल्लेबाज त्रिपुरेश ने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में 10 मैच में 240 रन बनाने के साथ ही 16 विकेट भी अपने नाम किया।

त्रिपुरेश मध्य प्रदेश की सीनियर टीम ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह, खेल सचिव डॉ. एकात्म देव, डॉ. शैलेश यादव, संजय पाल, धीरज अवस्थी, सुधीर सोनकर आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER