Breaking News

प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद,बहराइच में दवा व्यवसायी के गोदाम पर औषधि विभाग और पुलिस की बड़ी छापेमारी


देश 02 July 2026
post

प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद,बहराइच में दवा व्यवसायी के गोदाम पर औषधि विभाग और पुलिस की बड़ी छापेमारी

बहराइच, 02 जुलाई । उत्तर प्रदेश के बहराइच में जनपद के दरगाह थाना क्षेत्र में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दवा व्यवसायी के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। छापेमारी के दौरान कुल 8,140 बोतल (67 पेटी) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। मामले में संबंधित दवा व्यवसायी के खिलाफ दरगाह थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।जानकारी के अनुसार, औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण को सूचना मिली थी कि दरगाह थाना क्षेत्र स्थित शिवांश मेडिकल एजेंसी के गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप अवैध रूप से छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर बुधवार देर रात औषधि विभाग की टीम ने दरगाह थाना पुलिस और एसओजी टीम के साथ संयुक्त रूप से गोदाम पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गोदाम की गहन तलाशी ली गई, जिसमें 67 पेटियों में रखी कुल 8,140 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद हुई। पूरी कार्रवाई देर रात करीब एक बजे तक चली। बरामद दवाओं को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि बरामद प्रतिबंधित कफ सिरप के सम्बन्ध में दरगाह थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

औषधि निरीक्षक विनय कृष्णा ने बताया कि दरगाह इलाके में शिवांश मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप होने की सूचना मिली थी,जिस पर छापेमारी की गई तो करीब 8140 बोतल कफ सिरप बरामद की गई है। सम्बन्धित के विरुद्ध दरगाह थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।

पुलिस और औषधि विभाग अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जानी थी। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद हुआ था। लगातार हो रही बरामदगी के बाद अवैध दवा कारोबार पर प्रशासन की कार्रवाई और तेज होने की संभावना है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER