Breaking News

महाराष्ट्र के हिंगोली, परभणी और नांदेड़ में रात को भूकंप के करीब छह झटक लोगों ने महसूस किए।


शहर 09 July 2026
post

महाराष्ट्र के हिंगोली, परभणी और नांदेड़ में रात को भूकंप के करीब छह झटक लोगों ने महसूस किए।

मुंबई, 09 जुलाई । महाराष्ट्र के हिंगोली, परभणी और नांदेड़ में रात को भूकंप के करीब छह झटक लोगों ने महसूस किए। खबर लिखे जाने तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हिंगोली के उपजिला विभागीय अधिकारी विकास माने ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

हिंगोली जिले के उपजिला विभागीय अधिकारी विकास माने ने आज बताया कि वसमत तहसील में भूकंप का पहला झटका रात करीब 1ः37 बजे महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 रही। इसके बाद दूसरा 2ः15 बजे, तीसरा 2ः17 बजे, चौथा 2ः25 बजे और पांचवां झटका सुबह 3ः23 बजे और कुछ ही देर बाद छठवां झटका महसूस किया गया। आखिर में महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है।

जियोलॉजिकल डिपार्टमेंट की इन्फॉर्मेशन साइट के मुताबिक, भूकंप का सेंटर वासमत तालुका के शिरली इलाके में रहा। जिला प्रशासन हालात पर करीब से नज रखे हुए है और रेवेन्यू और डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट को अलर्ट कर दिया गया है। सब-डिविजनल ऑफिसर ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है और सलाह दी है कि अगर और झटके महसूस हों तो तुरंत किसी सुरक्षित खुली जगह पर चले जाएं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER