नई दिल्ली, 21 जुलाई । घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट के साथ कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से बाजार की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.11 प्रतिशत और निफ्टी 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।
10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और आयशर मोटर्स के शेयर 1.65 प्रतिशत से लेकर 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, एटरनल, अदानी पोर्ट्स, सिप्ला और सन फार्मास्यूटिकल के शेयर 1.07 प्रतिशत से लेकर 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,653 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,614 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,039 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 12 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 58.89 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 77,649.63 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में हो रही खरीद बिक्री की वजह से इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स उछल कर हरे निशान में 77,753.18 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 77,541.68 अंक तक गोता भी लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 87.98 अंक की गिरावट के साथ 77,620.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 22.45 अंक टूट कर 24,216.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी उछल कर हरे निशान में 24,262.20 अंक तक पहुंच गया। जबकि बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 24,203.60 अंक तक गोता भी भी लगाया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 10.40 अंक की कमजोरी के साथ 24,228.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 442.93 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,708.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 95.80 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,238.50 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।
Breaking News
- राष्ट्रमंडल खेल : पहले दिन लॉन बॉल्स में भारत के दो मुकाबले, पुतुल सोनोवाल की टक्कर विश्व चैंपियन से
- ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य डेटा हब पर किया हमला
- महाराष्ट्र में अगले 72 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट
- मुख्यमंत्री फडणवीस के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन
- पुलिस कार्रवाई नहीं किए जाने का आश्वासन मिलने पर तोड़ दूंगा अनशनः वांगचुक
- नेस्ले इंडिया को पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 958.68 करोड़ रुपये
- आयातित जेनेरिक दवाओं पर 2 साल तक टैरिफ शून्य, उसके बाद लगेगा 100 व 200 फीसदीः ट्रंप
- उद्धव ठाकरे से मिले अरविंद केजरीवाल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
- ओपनएआई का कहना है कि परीक्षण के दौरान एआई मॉडल अनियंत्रित हो गए, जिससे स्टार्टअप में 'अभूतपूर्व' डेटा लीक हुआ।
- छग : साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों के लिए उर्वरक उप समिति बनेगी, अग्निवीरों को तृतीय श्रेणी की भर्ती में दस प्रतिशत आरक्षण
शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट







