अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से बिना किसी कट के मंजूरी मिल गई है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में तैयार इस फिल्म को बोर्ड ने बिना किसी बदलाव के प्रमाणपत्र दिया है। इसके साथ ही फिल्म 14 अगस्त को तय तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें लाहौर के एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसका सामना एक ऐसी हिंदू महिला से होता है, जो अपना पैतृक घर छोड़ने से इनकार कर देती है। विभाजन के दौर की भावनाओं और मानवीय रिश्तों को फिल्म में प्रमुखता से दिखाया गया है।
फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। प्रीति पांच साल से अधिक समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर 'बंटवारा 1947' का मुकाबला इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' से होगा।
Breaking News
- हर पंचायत में होगी खेल प्रतिभाओं की खोज, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच : सम्राट चौधरी
- आईआईटी जोधपुर के शोध से याददाश्त, मानसिक स्वास्थ्य और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को मिलेगा नया आधार
- नासिक में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, बड़ी संंख्या में लोगों को सुरक्षित निकाला गया
- छात्र आंदोलन का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे ठाकरे बंधु: नवनाथ बन
- आईएसएसएफ विश्व कप: सैन्यम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता रजत, भारत का पदक खाता खुला
- अडाणी समूह ने एयरलाइन कारोबार में उतरने की योजना से किया इनकार
- यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के ऑनलाइन रिटेलर के लॉजिस्टिक्स सेंटर निशाने पर, 3 घायल
- शीतकालीन सत्र में लागू होगा यूसीसी, समिति की बैठक के बाद बढ़ेगी प्रक्रिया : मुख्यमंत्री साय
- सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष, वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात
- वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर जयंती: सेवा, समर्पण और संस्कार का पर्व
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज







