Breaking News

कच्चे तेल की तेजी से बिगड़ा ग्लोबल मार्केट का मूड, एशिया में चौतरफा बिकवाली का दबाव


व्यापार 24 July 2026
post

कच्चे तेल की तेजी से बिगड़ा ग्लोबल मार्केट का मूड, एशिया में चौतरफा बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली, 24 जुलाई । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी की वजह से आज ग्लोबल मार्केट का मूड बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। दुनिया भर के ज्यादातर शेयर बाजार आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी का रुख बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज चौतरफा बिकवाली होती हुई नजर आ रही है।

अमेरिका में महंगाई बढ़ने के संकेत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आए जोरदार उछाल की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 506.93 अंक यानी 0.97 प्रतिशत लुढ़क कर 51,711.65 अंक के स्तर पर आ गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 90.66 अंक यानी 1.21 प्रतिशत टूट कर 7,408.30 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 553.21 अंक यानी 2.15 प्रतिशत की जोरदार कमजोरी के साथ 25,137.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 51,704.15 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.73 प्रतिशत फिसल कर 10,639.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 138.80 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,299.09 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 392.29 अंक यानी 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,763.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज चौतरफा दबाव बना हुआ है। एशिया के सभी नौ बाजार में गिरावट के साथ कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। गिफ्ट निफ्टी 167 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,695.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,558.92 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स आज जबरदस्त दबाव में नजर आ रहा है। यह सूचकांक फिलहाल 404.22 अंक यानी 5.70 प्रतिशत लुढ़क कर 6,692.27 अंक के स्तर पर आ गया है। निक्केई इंडेक्स में भी आज जबरदस्त गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 2,032.60 अंक यानी 3.06 प्रतिशत फिसल कर 64,390 अंक के स्तर तक गिर गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी आज जबरदस्त कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1,038.20 अंक यानी 2.31 प्रतिशत टूट कर 45,812.61 अंक के स्तर पर आया हुआ है।

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स भी आज दो प्रतिशत से अधिक गिर चुका है। फिलहाल यह सूचकांक 144.07 अंक यानी 2.28 प्रतिशत लुढ़क कर 6,171.24 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 311.81 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,899 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,830.19 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.24 प्रतिशत टूट कर 1,637.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER