काठमांडू, 24 जुलाई। नेपाल आने और नेपाल से बाहर जाने वाले व्यक्ति अब 5,000 अमेरिकी डॉलर तक की विदेशी मुद्रा नकदी के रूप में ला और ले जा सकेंगे। नेपाल में नकदी विदेशी मुद्रा लाने और बाहर ले जाने के संबंध में यह व्यवस्था 'विदेशी विनिमय अधिनियम' और 'संपत्ति शुद्धीकरण (मनी लॉन्ड्रिंग) निवारण अधिनियम' के प्रावधानों के तहत की गई है।
नकदी विदेशी मुद्रा के संदर्भ में नेपाल राष्ट्र बैंक ने 16 जुलाई, 2018 और 9 अप्रैल, 2019 को सूचना जारी कर यह सीमा तय की थी। केंद्रीय बैंक ने फिर से सूचना जारी करते हुए नेपाली और भारतीय नागरिकों के लिए भी 25 हजार भारतीय रुपये की सीमा बरकरार रखी है। मौजूदा व्यवस्था के अनुसार नेपाली या विदेशी नागरिक 5,000 अमेरिकी डॉलर तक की नकदी विदेशी मुद्रा (और उन अन्य विदेशी मुद्राओं के मामले में भी जिनकी विनिमय दर राष्ट्र बैंक द्वारा प्रकाशित नहीं की जाती है, उसके बराबर राशि) बिना किसी सीमा शुल्क (कस्टम) घोषणा के नेपाल ला सकते हैं।
केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि इससे अधिक राशि होने पर सीमा शुल्क घोषणा पत्र भरना और उसे सत्यापित कराना अनिवार्य है। नेपाल राजपत्र में प्रकाशित सूचना के अनुसार कोई भी व्यक्ति 9 नवंबर, 2016 से पहले प्रचलन में रहे 500 और 1000 रुपये के भारतीय नोटों का लेनदेन नहीं कर सकता है। केंद्रीय बैंक ने व्यवस्था की है कि नेपाली या भारतीय नागरिक प्रचलित नियमों के अनुसार 9 नवंबर, 2016 के बाद जारी और प्रचलन में आए 200 और 500 रुपये के भारतीय नोट प्रति व्यक्ति 25 हजार की सीमा तक ला, ले जा तथा विनिमय (एक्सचेंज) करा सकते हैं।
इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने बताया है कि नेपाली नागरिकों को भारत के अलावा किसी अन्य देश में भारतीय रुपये ले जाने या किसी अन्य देश से नेपाल में भारतीय रुपये लाने की अनुमति नहीं है।
Breaking News
- हर पंचायत में होगी खेल प्रतिभाओं की खोज, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच : सम्राट चौधरी
- आईआईटी जोधपुर के शोध से याददाश्त, मानसिक स्वास्थ्य और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को मिलेगा नया आधार
- नासिक में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, बड़ी संंख्या में लोगों को सुरक्षित निकाला गया
- छात्र आंदोलन का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे ठाकरे बंधु: नवनाथ बन
- आईएसएसएफ विश्व कप: सैन्यम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता रजत, भारत का पदक खाता खुला
- अडाणी समूह ने एयरलाइन कारोबार में उतरने की योजना से किया इनकार
- यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के ऑनलाइन रिटेलर के लॉजिस्टिक्स सेंटर निशाने पर, 3 घायल
- शीतकालीन सत्र में लागू होगा यूसीसी, समिति की बैठक के बाद बढ़ेगी प्रक्रिया : मुख्यमंत्री साय
- सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष, वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात
- वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर जयंती: सेवा, समर्पण और संस्कार का पर्व
नेपाल आने वाले ला सकेंगे 5,000 डॉलर तक विदेशी मुद्रा, भारतीयों के लिए 25 हजार रुपये की सीमा तय







