रायगढ़ / रायपुर 24 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रबुद्ध एवं सम्मानित नागरिकों से उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की तथा संवाद किया।
इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने चाँदनी चौक स्थित संगीत एवं नृत्य गुरु शरद वैष्णव से भेंट कर उनके कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में योगदान की सराहना की। उन्होंने फ्रेंड्स कॉलोनी, कोतरा रोड बायपास में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य डॉ. राजू अग्रवाल से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। साथ ही सुभाष नगर, कोतरा रोड में भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता श्री एल.पी. कटकवार से भेंट कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
इसी क्रम में उन्होंने पूर्व प्राचार्य एवं सरस्वती शिशु मंदिर से जुड़े वरिष्ठ शिक्षाविद् बाबूलाल चंद्रा से भी मुलाकात की। वित्त मंत्री ने प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं पेंटिंग आर्टिस्ट पीएस खोडियार, सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रताप खुरियार तथा कल्याणी मुखर्जी से भी उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय संवाद किया।
सभी स्थानों पर वित्त मंत्री चौधरी ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा रामचरितमानस की प्रति भेंट की। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों का अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की अमूल्य पूंजी है। उनके विचार और जीवनानुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर संवाद स्थापित किया जा रहा है तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की जा रही है।
इस अवसर पर सभी सम्मानित नागरिकों ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
Breaking News
- हर पंचायत में होगी खेल प्रतिभाओं की खोज, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच : सम्राट चौधरी
- आईआईटी जोधपुर के शोध से याददाश्त, मानसिक स्वास्थ्य और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को मिलेगा नया आधार
- नासिक में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, बड़ी संंख्या में लोगों को सुरक्षित निकाला गया
- छात्र आंदोलन का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे ठाकरे बंधु: नवनाथ बन
- आईएसएसएफ विश्व कप: सैन्यम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता रजत, भारत का पदक खाता खुला
- अडाणी समूह ने एयरलाइन कारोबार में उतरने की योजना से किया इनकार
- यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के ऑनलाइन रिटेलर के लॉजिस्टिक्स सेंटर निशाने पर, 3 घायल
- शीतकालीन सत्र में लागू होगा यूसीसी, समिति की बैठक के बाद बढ़ेगी प्रक्रिया : मुख्यमंत्री साय
- सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष, वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात
- वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर जयंती: सेवा, समर्पण और संस्कार का पर्व
सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष, वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात







