सेंट पीटर्सबर्ग, 24 जुलाई। यूक्रेन के ड्रोन हमलों में रूस के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर वाइल्डबेरीज के कई लॉजिस्टिक्स सेंटरों को निशाना बनाया गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इस हमले में कम से कम तीन लोग घायल हो गए।
तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू के मुताबिक लेनिनग्राद क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज़डेन्को ने साेशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर बताया कि वसेवोलोझस्क जिले के नोवोसाराटोव्का गांव स्थित एक लॉजिस्टिक्स सेंटर में ड्रोन हमले के बाद आग लग गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए। वहीं, किरोव्स्की जिले के सिन्याविनो गांव में स्थित सेवेर्नाया पोल्ट्री फार्म के एक गोदाम को भी नुकसान पहुंचा, हालांकि वहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि शुक्रवार सुबह शहर पर ड्रोन हमला हुआ, जिसके बाद एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य मॉस्कोव्स्कोये हाईवे के पास नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमिटी ने लेनिनग्राद क्षेत्र में नागरिक ठिकानों पर कथित यूक्रेनी हमले के मामले में आतंकवाद के आरोपों के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है।
Breaking News
- हर पंचायत में होगी खेल प्रतिभाओं की खोज, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच : सम्राट चौधरी
- आईआईटी जोधपुर के शोध से याददाश्त, मानसिक स्वास्थ्य और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को मिलेगा नया आधार
- नासिक में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, बड़ी संंख्या में लोगों को सुरक्षित निकाला गया
- छात्र आंदोलन का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे ठाकरे बंधु: नवनाथ बन
- आईएसएसएफ विश्व कप: सैन्यम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता रजत, भारत का पदक खाता खुला
- अडाणी समूह ने एयरलाइन कारोबार में उतरने की योजना से किया इनकार
- यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के ऑनलाइन रिटेलर के लॉजिस्टिक्स सेंटर निशाने पर, 3 घायल
- शीतकालीन सत्र में लागू होगा यूसीसी, समिति की बैठक के बाद बढ़ेगी प्रक्रिया : मुख्यमंत्री साय
- सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष, वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात
- वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर जयंती: सेवा, समर्पण और संस्कार का पर्व
यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के ऑनलाइन रिटेलर के लॉजिस्टिक्स सेंटर निशाने पर, 3 घायल







