इस्लामाबाद, 25 जुलाई । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एक संयुक्त पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में 12 आतंकवादियों को मार गिराया।
आईएसपीआर के हवाले से जीओ न्यूज ने बताया कि 23 और 24 जुलाई की दरमियानी रात आतंकवादियों ने चेकपोस्ट की सुरक्षा घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई कर उनके प्रयास को विफल कर दिया। इसके बाद भाग रहे आतंकवादियों का पीछा करते हुए 12 हमलावरों को मार गिराया गया।
सेना ने बताया कि हमला विफल होने के बाद आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन को चेकपोस्ट की बाहरी दीवार से टकरा दिया। इस शक्तिशाली विस्फोट में चेकपोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा और 15 लोगों की जान चली गई। मृतकों में सेना के 12 जवान, दाे पुलिस कर्मी और वन विभाग के एक पूर्व सरकारी अधिकारी शामिल हैं।
आईएसपीआर ने कहा कि इलाके में बचे हुए आतंकवादियों की तलाश के लिए सैनिटाइजेशन ऑपरेशन जारी है। सेना ने दोहराया कि देश से आतंकवाद के खतरे को समाप्त करने के लिए सुरक्षा बल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां आतंकवाद विरोधी अभियान लगातार जारी रखेंगी।
हमले के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसकी कड़ी निंदा की। दोनों नेताओं ने शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और ऑपरेशन में 12 आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की।
पाकिस्तान में वर्ष 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से, विशेषकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसी पृष्ठभूमि में पाकिस्तान सरकार आतंकवाद के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
Breaking News
- विश्व कप में छाप छोड़ने को तैयार भारत के युवा हॉकी सितारे, बड़े मंच पर दिखाएंगे दम
- आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने संत गजानन महाराज के 150वें प्रकट दिवस के लिए 150 रुपये का स्मारक सिक्का, डाक टिकट मांगा
- सरकार कर्मचारी संगठनों के साथ नियमित संवाद के लिए प्रतिबद्ध है: जितेंद्र सिंह
- असम बाढ़: प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से की बात, राहत और पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा
- OpenAI का बड़ा झटका: दुनियाभर में डाउन हुई ChatGPT की सेवाएं
- क्या है पोडा पिठा? भगवान जगन्नाथ को अर्पित होने वाला पवित्र और पारंपरिक भोग
- ऐश्वर्या राय के साथ नजर आए अभिषेक बच्चन, 'किंग' की शूटिंग से लिया ब्रेक
- अमेरिका ने भारत पर प्रस्तावित धारा 301 के तहत टैरिफ को घटाकर 10% कर दिया है, लगभग आधे निर्यात अभी भी इससे मुक्त रहेंगे।
- प्राथमिक शाला परधानपारा तोयनार के नवीन भवन का हुआ उद्घाटन
- आईटीबीपी 53वीं वाहिनी ने सात माह की गर्भवती महिला काे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया
खैबर पख्तूनख्वा के टैंक में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर







