स्क्वैश में, भारत की पुरुष और महिला टीमें कनाडा के ओंटारियो में आयोजित विश्व जूनियर स्क्वैश टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में 11वीं वरीयता प्राप्त कुवैत को 2-1 से हराया।
युशा नफीस अपना पहला मैच अब्दुल्ला अली से सीधे गेमों में हार गए, लेकिन आर्यवीर दीवान ने खालिद वलीद अल फौज़ैन को 11-5, 11-6, 11-5 से हराकर टाई को बराबर कर दिया। इसके बाद गुरवीर सिंह ने अब्दुल रहमान अल सानिया को 11-3, 11-3, 11-4 से हराकर जीत पक्की कर ली। भारत क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा।
भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 3-0 की शानदार जीत के साथ ग्रुप चरण का समापन किया। रुद्र सिंह ने मकायला नायडू को 11-4, 11-5, 11-3 से हराया, जिसके बाद अनाहत सिंह ने ब्रियाना रॉबिन्सन को 11-1, 11-1, 11-3 से मात दी। सान्वी कलंकी ने विविएन वैन डेर शिफ पर 11-4, 11-3, 11-3 से जीत दर्ज करके ग्रुप चरण में क्लीन स्वीप किया। भारत की महिला टीम क्वार्टर फाइनल में संयुक्त राज्य अमेरिका से भिड़ेगी।







