नई दिल्ली, 02 अगस्त । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता पिंगली वेंकैयाकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, "पिंगली वेंकैया को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि! एक महान स्वतंत्रता सेनानी, सच्चे गांधीवादी और भारत के राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता के तौर पर उन्होंने देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। तिरंगा आज भी हर भारतीय को गर्व के साथ एकजुट करता है; ऐसे में हम उनकी निस्वार्थ सेवा और उनकी अमूल्य विरासत को गहरे सम्मान के साथ याद करते हैं।"
ओम बिरला ने कहा कि पिंगली वेंकैया भारत की राष्ट्रीय पहचान, आत्म-सम्मान, एकता के प्रतीक 'तिरंगे' (राष्ट्रीय ध्वज) के डिज़ाइनर, स्वतंत्रता सेनानी और सच्चे देशभक्त थे जो देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय गौरव का शाश्वत प्रतीक है। वेंकैया का जीवन सभी को देशभक्ति, समर्पण और कर्तव्य-बोध की प्रेरणा देता है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और ज्ञान की विभिन्न धाराओं के विकास में पिंगली वेंकैया की भूमिका भारतीयों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आजादी की लड़ाई के समर्पित योद्धा, आदरणीय पिंगली वेंकैया ने राष्ट्रीय ध्वज को स्वरूप दिया और इस तरह भारत की राष्ट्रीय पहचान को एक नई मान्यता दिलाई। उनका अमूल्य योगदान आज भी हर भारतीय के दिल में देशभक्ति, एकता और आत्म-सम्मान की भावना जगाता है।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली आपकी बेमिसाल रचना के ज़रिए, आप हमेशा देशवासियों के दिलों में अमर रहेंगे। केन्द्रीय कपड़ामंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव यादगार और प्रेरणादायक रहेगा।
Breaking News
- जनसेवा का पर्याय: पंडित रविशंकर शुक्ल
- ऋतिक रोशन पर बरसीं कंगना रनौत
- सौर शक्ति से बदलेगा भारत का ऊर्जा परिदृश्य, PM-SSY से फ्लोटिंग सोलर को नई रफ्तार
- विधायक ने की एमजीएम से डिमना लेक तक एलिवेटेड रोड बनाने की मांग
- मानसून में कंट्रोल हो सकती है पेट से जुड़ी समस्याएं
- CWG 2026: राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी, भारत ने रिकॉर्ड तोड़ सुपर सैटरडे का आनंद लिया।
- बिलासपुर में आज ‘नशामुक्त युवा विकसित भारत 2.0’ जागरूकता कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री साव होंगे मुख्य अतिथि
- नेपाल सरकार का संगठनों से समझौता, हिंदू राष्ट्र पर तीन महीने में सर्वदलीय चर्चा शुरू करने पर सहमति
- अमेरिका ने ईरान और मध्य-पूर्व के आग्रह पर हमले की योजना रद की, ट्रंप की ट्रुथ सोशल पर घोषणा
- उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृह मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता पिंगली वेंकैया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृह मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता पिंगली वेंकैया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि







