वाशिंगटन, 02 अगस्त । राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा कि बातचीत में हुई प्रगति को देखते हुए अमेरिका ईरान पर होने वाले हमले को रद कर रहा है। ट्रंप ने स्थानीय समयानुसार, शनिवार रात कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन उन्होंने ईरान और मध्य-पूर्व के अन्य देशों के इस अनुरोध को मान लिया है कि "किसी भी हमले को रोक दिया जाए, क्योंकि एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है।"
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह घोषणा अपने ट्रुथ सोशल पर की। अमेरिका के समचार चैनल सीएनएन ने इसकी पुष्टि की। ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत फिर से खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल होगा। उन्होंने कहा कि हमले रोकने के इस फैसले में इजराइल भी उनके साथ है। व्हाइट हाउस ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।
डोनाल्ड जे. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, '' अमेरिका, ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारी सैन्य ताकत और क्षमता का स्तर ऐसा है जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद से कभी नहीं देखा गया। इसके बावजूद, ईरान और मध्य-पूर्व के दूसरे देशों ने हमसे किसी भी हमले को रोकने के लिए कहा है, क्योंकि एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है। इस समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत और पूरी तरह से खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल होगा। इस अनुरोध को मानते हुए मैंने दुनिया के भविष्य के फायदे और एक सफल व समृद्ध ईरान के अस्तित्व के लिए हमले को रद्द करने का फैसला किया है। बशर्ते कि जल्द ही कोई समझौता हो सके। इजराइल भी इस प्रतिबद्धता में मेरे साथ है।''
Breaking News
- जनसेवा का पर्याय: पंडित रविशंकर शुक्ल
- ऋतिक रोशन पर बरसीं कंगना रनौत
- सौर शक्ति से बदलेगा भारत का ऊर्जा परिदृश्य, PM-SSY से फ्लोटिंग सोलर को नई रफ्तार
- विधायक ने की एमजीएम से डिमना लेक तक एलिवेटेड रोड बनाने की मांग
- मानसून में कंट्रोल हो सकती है पेट से जुड़ी समस्याएं
- CWG 2026: राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी, भारत ने रिकॉर्ड तोड़ सुपर सैटरडे का आनंद लिया।
- बिलासपुर में आज ‘नशामुक्त युवा विकसित भारत 2.0’ जागरूकता कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री साव होंगे मुख्य अतिथि
- नेपाल सरकार का संगठनों से समझौता, हिंदू राष्ट्र पर तीन महीने में सर्वदलीय चर्चा शुरू करने पर सहमति
- अमेरिका ने ईरान और मध्य-पूर्व के आग्रह पर हमले की योजना रद की, ट्रंप की ट्रुथ सोशल पर घोषणा
- उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृह मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता पिंगली वेंकैया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
अमेरिका ने ईरान और मध्य-पूर्व के आग्रह पर हमले की योजना रद की, ट्रंप की ट्रुथ सोशल पर घोषणा







