Breaking News

बिलासपुर में आज ‘नशामुक्त युवा विकसित भारत 2.0’ जागरूकता कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री साव होंगे मुख्य अतिथि

post

बिलासपुर में आज ‘नशामुक्त युवा विकसित भारत 2.0’ जागरूकता कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री साव होंगे मुख्य अतिथि

बिलासपुर, 02 अगस्त । गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशामुक्त युवा विकसित भारत 2.0’ अभियान के अंतर्गत आज रविवार को प्रातः 10 बजे से युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे।

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शोधार्थी, माय भारत के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक, युवा क्लबों के सदस्य तथा विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 11 बजे ‘नशामुक्त युवा विकसित भारत 2.0’ अभियान के तहत देशभर के युवाओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण, जन-जागरूकता अभियान तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम में नशा मुक्ति विषयक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही युवाओं को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई जाएगी तथा अभियान से संबंधित विभिन्न प्रेरक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं माय भारत, बिलासपुर ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागी होकर राष्ट्रीय जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER