Breaking News

नेपाल के फिक्कल में बस की टक्कर के बाद कार नदी में गिरी


विदेश 03 August 2026
post

नेपाल के फिक्कल में बस की टक्कर के बाद कार नदी में गिरी

काठमांडू, 03 अगस्त । नेपाल के सिंधुली जिले के फिक्कल नवलपुर पुल के पास यात्रियों से भरी एक कार सुनकोसी नदी में गिर गई।

जिला पुलिस कार्यालय सिंधुली के पुलिस उपाधीक्षक विजय श्रेष्ठ के अनुसार काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही 'गणेश हिमाल तराई यातायात प्रा.लि.' की बस की टक्कर से कार यात्रियों सहित सुनकोसी नदी में जा गिरी। नदी में गिरी कार और उसमें सवार यात्रियों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार बस की टक्कर के बाद नदी में गिर गई। अनुमान है कि कार में एक निर्माण व्यवसायी और एक ऑपरेटर समेत तीन लोग सवार थे।

बस में सवार यात्रियों का कहना है कि मध्य पहाड़ी राजमार्ग पर खड़ी कार को ओवरटेक करने के दौरान बस ने उसे टक्कर मार दी। घटनास्थल पर मौजूद गोलंजोर गांवपालिका के वड़ा अध्यक्ष सोम प्रसाद बराल के अनुसार, कार में सिंधुपाल्चोक के रहने वाले और वर्तमान में मध्य पहाड़ी लोकमार्ग के ठेकेदार दिलकुमार तामांग समेत अन्य लोग सवार थे।

कार दुर्घटनास्थल से करीब 50 मीटर नीचे सुनकोसी नदी में डूब गई है। हादसे के बाद स्थानीय निवासी, पुलिस और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।



You might also like!


RAIPUR WEATHER