Breaking News

दिवा फाटक से 11 लोकल और 6 मेल-एक्सप्रेस प्रभावित


शहर 06 August 2026
post

दिवा फाटक से 11 लोकल और 6 मेल-एक्सप्रेस प्रभावित

मुंबई, 06 अगस्त । मध्य रेलवे के दिवा स्टेशन के पास स्थित लेवल क्रॉसिंग फाटक बुधवार को खुला रहने से उपनगरीय रेल सेवा प्रभावित हो गई। फाटक समय पर बंद नहीं होने के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल संचालन बाधित हो गया। इसकी वजह से 11 लोकल और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों के बीच फंस गईं।

इस रूट पर लगभग आधे घंटे तक रेल सेवा प्रभावित रही। पीक आवर में हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिवा, डोंबिवली, ठाणे, कल्याण, मुलुंड, भांडुप, घाटकोपर समेत कई स्टेशनों पर लोकल ट्रेनें एक के बाद एक देरी से पहुंचीं। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ हो गई। कई यात्रियों को ठसाठस भरी ट्रेनों में सफर करना पड़ा। कुछ यात्रियों को दो से तीन ट्रेनें छोड़नी पड़ीं। कार्यालय समय होने के कारण कर्मचारी, विद्यार्थी और व्यवसायी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।

दिवा मध्य रेलवे का सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है, जहां प्रतिदिन चलने वाली करीब 900 लोकल ट्रेनों में 70 से 75 प्रतिशत का ठहराव होता है। यह रेलवे फाटक दिन में लगभग 39 बार खोला जाता है, जिससे रेल संचालन बार-बार प्रभावित होता है। यात्री संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने यहां फ्लाईओवर का निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग की है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER