रायपुर, 09 अगस्त। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई।
अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा व वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (लो प्रेशर सिस्टम) की वजह से राज्य में लगातार नमी आ रही है।
मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, बिलासपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की अधिक संभावना जताई गई है। रायपुर और दुर्ग संभाग सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बलरामपुर और बीजापुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है। प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से सात प्रतिशत कम दर्ज की गई है।
राजधानी रायपुर में शनिवार देर शाम लगातार दाे घंटे तक हुई बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 7 अगस्त को 33 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान शनिवार को घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने रायपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
Breaking News
- ईरान के पूर्व आईआरजीसी प्रमुख मोहसेन रेज़ाई को एसएनएससी में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।
- रायपुर : छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने 18 अगस्त को टेबल-टॉप और 20 को होगी मॉक ड्रिल
- हाथ में तिरंगा लिए रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेजीं।
- FCRA संशोधन बिल का मकसद विदेशी फंड की निगरानी और नियंत्रण: देवेंद्र फडणवीस
- कांग्रेस ने गृहमंत्री के बयान की मांग को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
- पति हिमांशु से तलाक की अफवाहों पर भड़कीं अमृता खानविलकर
- इलायची क्यों है पेट के लिए फायदेमंद?
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
- सेंट्रल दिल्ली के बल्लेबाज युगल सैनी ने खेली 91 रन की तूफानी पारी
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, लाल निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, उत्तर क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना







