Breaking News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

post

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

रायपुर, 10 अगस्त । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे जशपुर से रायपुर पहुंचेंगे।

रायपुर हेलीपेड पर सुबह 11:15 बजे पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे इंडोर स्टेडियम जाएंगे, जहां आयोजित तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वह दोपहर लगभग 1:00 बजे सुभाष स्टेडियम से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करने, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER