Breaking News

नेताजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में 5 गिरफ्तार, आरोपित ने दोहराई टिप्पणी


देश 14 August 2026
post

नेताजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में 5 गिरफ्तार, आरोपित ने दोहराई टिप्पणी

कूचबिहार, 14 अगस्त । नेताजी सुभाषचंद्र बोस को लेकर कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपितों में अब भी कोई पछतावा नजर नहीं आता है। शुक्रवार को कूचबिहार के कोतवाली थाने से अदालत ले जाते समय आरोपितों में से एक ने पत्रकारों के सामने एक बार फिर नेताजी को लेकर विवादित बयान दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में पिंटू राय और कृष्ण कार्जी भी शामिल हैं। अदालत में पेश करने के लिए थाने से बाहर लाए जाने के दौरान पिंटू राय ने कथित तौर पर कहा, “नेताजी वॉर क्रिमिनल हैं।” वहीं, आरोपितों ने दावा किया कि उन्होंने नेताजी को लेकर कोई गलत टिप्पणी नहीं की है।

दरअसल, नेताजी सुभाषचंद्र बोस को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद कूचबिहार जिले में काफी विवाद खड़ा हो गया था। घटना की सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर व्यापक निंदा की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात कूचबिहार जिले के अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाया और कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें पिंटू राय और कृष्ण कार्जी भी शामिल है।

शुक्रवार को सभी पांच आरोपितों को कोतवाली थाने से कूचबिहार अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई। थाने से बाहर निकलते समय आरोपितों के कथित बयानों से एक बार फिर विवाद गहरा गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और नेताजी समर्थकों में आक्रोश बढ़ गया है। विभिन्न संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस जांच और अदालत की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER