महाराष्ट्र लोकायुक्त संस्था के चार नवनियुक्त सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को लोकभवन, मुंबई में हुआ। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लोकभवन के प्रवक्ता के अनुसार सबसे पहले मुंबई उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुरेंद्र पंढरीनाथ तावडे ने महाराष्ट्र लोकायुक्त संस्था के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली। इसके बाद सेवानिवृत्त मुख्य जिला न्यायाधीश सुवर्णा किशोर केवले ने दूसरे न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश गुप्ता और राज्य की पूर्व पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने गैर-न्यायिक सदस्यों के रूप में शपथ ली। सभी सदस्यों की नियुक्ति पांच वर्ष के कार्यकाल या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक, इनमें से जो पहले हो, के लिए की गई है।
समारोह के प्रारंभ में राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे ने महाराष्ट्र लोकायुक्त संस्था के नवनियुक्त सदस्यों की नियुक्ति संबंधी राज्यपाल की अधिसूचना पढक़र सुनाई। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रगान और महाराष्ट्र राज्यगीत के गायन से हुई तथा समापन भी ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान के साथ किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, लोकायुक्त न्यायमूर्ति विद्यासागर कानडे, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ शासकीय अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Breaking News
- इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
- Flipkart सेल में Vivo 5G फोन पर भारी छूट 6500mAh बैटरी के साथ शानदार फीचर्स
- भारत का केमिकल एक्सपोर्ट 81 अरब डॉलर तक पहुंचने का लक्ष्य
- ChatGPT में बड़ा अपडेट नए फीचर्स से बढ़ेगी यूजर्स की सुविधा
- Delhi विदेशी मुद्रा मांग में छोटे शहरों की बड़ी हिस्सेदारी
- E20 ईंधन को लेकर केंद्र ने दूर किया भ्रम बताई असली वजह
- रोजाना कितने अखरोट खाना चाहिए? जान लें फायदे और सेवन का सही तरीका
- क्या केला सभी खा सकते हैं, जनरल फिजिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?
- डार्विन में रचा इतिहास: ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने दर्ज की पहली टेस्ट जीत
- बॉलीवुड फिल्मों में बारिश बनी कहानी का किरदार शाहरुख आमिर की फिल्मों का जिक्र
Mumbai: महाराष्ट्र लोकायुक्त संस्था में नई नियुक्तियां, चार सदस्यों ने ली शपथ







