जांजगीर-चांपा, 15 अगस्त । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया। कलेक्टर ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कलेक्टर महोबे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जिले के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को गति देने के लिए आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान दें। शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शासकीय सेवकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में भी ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिले के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
Breaking News
- इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
- Flipkart सेल में Vivo 5G फोन पर भारी छूट 6500mAh बैटरी के साथ शानदार फीचर्स
- भारत का केमिकल एक्सपोर्ट 81 अरब डॉलर तक पहुंचने का लक्ष्य
- ChatGPT में बड़ा अपडेट नए फीचर्स से बढ़ेगी यूजर्स की सुविधा
- Delhi विदेशी मुद्रा मांग में छोटे शहरों की बड़ी हिस्सेदारी
- E20 ईंधन को लेकर केंद्र ने दूर किया भ्रम बताई असली वजह
- रोजाना कितने अखरोट खाना चाहिए? जान लें फायदे और सेवन का सही तरीका
- क्या केला सभी खा सकते हैं, जनरल फिजिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?
- डार्विन में रचा इतिहास: ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने दर्ज की पहली टेस्ट जीत
- बॉलीवुड फिल्मों में बारिश बनी कहानी का किरदार शाहरुख आमिर की फिल्मों का जिक्र
जांजगीर-चांपा : कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर में फहराया तिरंगा







