रायपुर, 15 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को लोकभवन में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, रायपुर द्वारा संचालित प्रेरणा गुरुकुलम विद्या पीठम की नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया। यह स्मार्ट स्टिक छात्राओं को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर तरीके से आवागमन में सहायता करेगी।
इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी तथा राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना उपस्थित थे।
राज्यपाल ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से नेत्रहीन विद्यार्थियों के जीवन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
Breaking News
- इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
- Flipkart सेल में Vivo 5G फोन पर भारी छूट 6500mAh बैटरी के साथ शानदार फीचर्स
- भारत का केमिकल एक्सपोर्ट 81 अरब डॉलर तक पहुंचने का लक्ष्य
- ChatGPT में बड़ा अपडेट नए फीचर्स से बढ़ेगी यूजर्स की सुविधा
- Delhi विदेशी मुद्रा मांग में छोटे शहरों की बड़ी हिस्सेदारी
- E20 ईंधन को लेकर केंद्र ने दूर किया भ्रम बताई असली वजह
- रोजाना कितने अखरोट खाना चाहिए? जान लें फायदे और सेवन का सही तरीका
- क्या केला सभी खा सकते हैं, जनरल फिजिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?
- डार्विन में रचा इतिहास: ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने दर्ज की पहली टेस्ट जीत
- बॉलीवुड फिल्मों में बारिश बनी कहानी का किरदार शाहरुख आमिर की फिल्मों का जिक्र
राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया







