दोहा (कतर), 16 अगस्त कतर ने ईरान के तीन पायलटों को हिरासत में लेने के दावे से इनकार किया है। कतर ने कहा कि ऐसे आरोप गुमराह करने वाले हैं। यह बातें मनगढ़ंत हैं। इससे क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए किए जा रहे राजनयिक प्रयासों को धक्का लग सकता है।
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. माजिद मोहम्मद अल-अंसारी ने अब से करीब छह घंटे पहले एक्स पोस्ट में इस दावे को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। डॉ. माजेद अल-अंसारी ने लिखा, '' हम ईरानी पायलटों को हिरासत में लेने के बारे में फैल रही खबरों का पूरी तरह से खंडन करते हैं। हमें इस समय ऐसे गुमराह करने वाले बयानों पर हैरानी है, जबकि इस इलाके में तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक कोशिशें और पहल चल रही हैं।''
उन्होंने लिखा, ''हम फिर से कहते हैं कि कतरी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने और टारगेट की दिशा की पुष्टि होने के बाद संबंधित पायलटों से संपर्क किया गया था। नियमों का पालन करने और उनसे संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर, अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार अपने इलाके की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए गए। उस समय आधिकारिक चैनलों के जरिए यह बात साफ कर दी गई थी।''
डॉ. माजिद ने कहा, ''इस संदर्भ में, हम बताना चाहते हैं कि कतर की सर्च एंड रेस्क्यू टीमों ने पायलटों के अवशेषों को खोजने में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाईं। कतर ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के संबंधित प्रावधानों के अनुसार, मिले एक पायलट के अवशेषों को सौंपने के लिए ईरानी पक्ष से बातचीत भी की।''
उन्होंने कहा कि कतर ने अप्रैल में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देने के लिए ईरानी टीम को आने का न्योता भी दिया था, लेकिन ईरानी पक्ष ने अभी तक इस न्योते का कोई जवाब नहीं दिया है।
Breaking News
- इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
- Flipkart सेल में Vivo 5G फोन पर भारी छूट 6500mAh बैटरी के साथ शानदार फीचर्स
- भारत का केमिकल एक्सपोर्ट 81 अरब डॉलर तक पहुंचने का लक्ष्य
- ChatGPT में बड़ा अपडेट नए फीचर्स से बढ़ेगी यूजर्स की सुविधा
- Delhi विदेशी मुद्रा मांग में छोटे शहरों की बड़ी हिस्सेदारी
- E20 ईंधन को लेकर केंद्र ने दूर किया भ्रम बताई असली वजह
- रोजाना कितने अखरोट खाना चाहिए? जान लें फायदे और सेवन का सही तरीका
- क्या केला सभी खा सकते हैं, जनरल फिजिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?
- डार्विन में रचा इतिहास: ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने दर्ज की पहली टेस्ट जीत
- बॉलीवुड फिल्मों में बारिश बनी कहानी का किरदार शाहरुख आमिर की फिल्मों का जिक्र
कतर का ईरान के तीन पायलटों को हिरासत में लेने के दावे से इनकार







