Breaking News

कमांड एंड स्टाफ कोर्स में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु अधिकारियो को भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने संबोधित किया।


विदेश 18 August 2026
post

कमांड एंड स्टाफ कोर्स में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु अधिकारियो को भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने संबोधित किया।

काठमांडू, 18 अगस्त। नेपाल की यात्रा पर आये भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को शिवपुरी स्थित नेपाली सेेना के कमांड एंड स्टाफ कॉलेज का दौरा किया और वहां कमांड एंड स्टाफ कोर्स में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु अधिकारियो को संबोधित किया।

इस दौरान जनरल धीरज सेठ ने मध्य स्तर के सैन्य अधिकारियों की स्टाफ कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

कमांड एंड स्टाफ कोर्स का उद्देश्य अधिकारियों को उच्च जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना तथा उनकी निर्णय लेने, नेतृत्व और स्टाफ संबंधी क्षमताओं को विकसित करना है।

संवाद के दौरान जनरल सेठ ने अधिकारियों को पेशेवर दक्षता बढ़ाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने पर जोर दिया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER