Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप सीईओ से बातचीत की


देश 23 August 2026
post

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप सीईओ से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार पर अपना भरोसा दिखाया है।

अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप सीईओ के साथ बातचीत के दौरान, श्री मोदी ने सीईओ से अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखने और एक मजबूत अंतरिक्ष-क्षेत्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने का आग्रह किया जो दुनिया भर से प्रतिभाओं को आकर्षित करने में सक्षम हो।

उन्होंने कहा कि देश में एक ऐसा अनुकूल वातावरण बनाना होगा जहां दुनिया भर के लोग अंतरिक्ष क्षेत्र में अपना करियर और भविष्य बनाने के लिए भारत को पसंदीदा गंतव्य के रूप में देखें।

श्री मोदी ने कहा कि लागत के मामले में भारत अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है और उसके पास उच्च कोटि की प्रतिभाएं हैं जिनमें जोखिम उठाने की प्रबल क्षमता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन विशेषताओं के संयोजन से देश को वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में एक अग्रणी खिलाड़ी के रूप में तेजी से स्थापित होने की क्षमता प्राप्त होती है।

 

You might also like!


RAIPUR WEATHER